फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   23 more infected including seven migrants

23 और कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
23 more infected including seven migrants
उन्नाव। कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को मुंबई से लौटे सात प्रवासी सहित 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या 83 पहुंच गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पुष्पक व नीलांचल एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों में नवाबगंज टिकुरा के तीन, हिलौली ब्लॉक के मौरावां का एक, सुमेरपुर के गोरिया का युवक, सुमेरपुर का युवक व बीघापुर के अटवा का एक युवक शामिल है। इन सभी की स्वास्थ्य टीम ने एंटीजन जांच की। जिसमें सभी संक्रमित आए हैं। शहर के आवास में बंदूहार में युवक, शुक्लागंज के मोहल्ला गंगाघाट, ब्रम्हनगर व ऋषिनगर में पांच लोगाें की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच में पुरवा के दो, बांगरमऊ कस्बा व टेढ़ी बाजार मोहल्ले के पांच लोग संक्रमित आए हैं। वहीं सिकंदरपुर करन का एक व दूसरे जिले का युवक शामिल है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि संक्रमितों में 15 मरीजों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आठ मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-29
असोहा में किशोरों का टीकाकरण शून्य
औरास में सिर्फ 20 फीसदी ही किशोर पहुंचे, 14009 का लक्ष्य, 4350 को लगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला अस्पताल, अरबन सेंटर व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को लक्ष्य की तुलना में सिर्फ 25 फीसदी किशोर ही टीका लगवाने पहुंचे। असोहा में पूरे दिन कोई किशोर ने टीका लगवाने नहीं पहुंचा। वहीं, औरास में सिर्फ 20 किशोर ही पहुंचे।

रविवार को 14009 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन देर शाम तक सिर्फ 4350 को ही टीका लगवाने पहुंचे। इसमें असोहा के टीकाकरण केंद्र में संख्या शून्य रही। औरास में 720 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य था। यहां 20 ही टीका लगवाने पहुंचे। बांगरमऊ में 1030 किशोरों के सापेक्ष 85 किशोर टीका लगवाने पहुंचे। सिकंदरपुर सरोसी में 535 के सापेक्ष 62 ने, सुमेरपुर में 744 के सापेक्ष 153 व शुक्लागंज में 326 लक्ष्य के सापेक्ष 258 किशोरों ने ही टीका लगवाया। यही हाल लगभग जिले के सभी बूथों का रहा। सीएमओ ने बताया कि किशोरों में टीकाकरण के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed