फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   225 crore to rejuvenate police training center

225 करोड़ से होगा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का कायाकल्प

Thu, 20 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
225 crore to rejuvenate police training center
काली मिट्टी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र । - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौैरासी/उन्नाव। प्रदेश सरकार ने शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के विस्तार को मंजूरी दी है। 800 रिक्रूटों को प्रशिक्षण क्षमता वाले इस ट्रेनिंग सेंटर के विस्तार के बाद यहां 1600 रिक्रूट एक साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके आवासीय व अनावासीय निर्माण पर 225 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पीडब्ल्यूडी एस्टीमेट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के काली मिट्टी स्थित शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभिन्न जिलों के रंगरूटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 800 रंगरूटों को प्रशिक्षित करने की क्षमता है। काफी समय से इसकी क्षमता बढ़ाने की मांग को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति देते हुए वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है। लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि आवासीय विस्तार के लिए 12560.4 लाख और अनावासीय 9931.3 लाख रुपये कुल 224 करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के एसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि इस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना वर्ष 1989-90 में की गई थी। स्थापना के समय प्रशिक्षण केंद्र की क्षमता 300 की थी। वर्ष 2013-14 में यह क्षमता बढ़ाकर 800 की गई। वर्तमान में दरोगा भर्ती के 442, मृतक आश्रित दरोगा भर्ती के 145 व सिपाही भर्ती के 175 प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बताया कि क्षमता वृद्धि के साथ ही स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। अभी तक 57 का स्टाफ है। 1600 प्रशिक्षणार्थियों के लिए 173 अध्यापकों की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed