फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   224 buildings dilapidated, students will go to other schools

जिले के 224 स्कूलों की मियाद पूरी, जर्जर घोषित

Thu, 12 May 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
224 buildings dilapidated, students will go to other schools
उन्नाव/औरास। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में 224 स्कूल ऐसे हैं जो मियाद पूरी कर चुके हैं। जांच के बाद उन्हें जर्जर घोषित कर दिया गया है। इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को अब दूसरे स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। जर्जर स्कूलों की नीलामी कराकर जल्द ध्वस्त किया जाएगा। खास बात ये है कि इनमें 24 स्कूल 15 साल भी न चल पाए।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लॉक व नगर क्षेत्र मिलाकर 2305 प्राथमिक व 803 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। अलग-अलग विकासखंडों में 224 स्कूल जर्जर हैं।
इसमें दो दर्जन भवन ऐसे हैं जिनका निर्माण 15 साल पहले ही हुआ है। खराब गुणवत्ता के कारण ये भवन जर्जर हो गए। अधिकांश भवन काफी पुराने थे। इन भवनों में सुरक्षित पठन पाठन का माहौल नहीं बन पा रहा था। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को जर्जर घोषित किया गया है।
विज्ञापन

औरास ब्लॉक में जर्जर स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय टिकरा सामद, प्राथमिक विद्यालय बयारी गांव द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय बड़ादेव प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बछौली द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय सीमऊ, प्राथमिक विद्यालय गोबरा, प्राथमिक विद्यालय पुरथ्यांवा, प्राथमिक विद्यालय पूराचांद, प्राथमिक विद्यालय सैदापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय धमियाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि नगर क्षेत्र व सोलह ब्लॉकों में 224 जर्जर स्कूल चिह्नित हुए हैं। जल्द ही इन्हें ध्वस्त कराया जाएगा।
365 स्कूलों का कायाकल्प शेष
परिषदीय स्कूलों को सुंदर बनाने के लिए साल 2018 में ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू हुई थी। इसमें 2600 स्कूलों में 14 वें वित्त से कायाकल्प कराना था लेकिन अभी भी 300 स्कूल ऐसे हैं जो कायाकल्प के लिए तरस रहे हैं। किसी में छत से प्लास्टर गिरता है तो कहीं फर्श उखड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed