{"_id":"5eecd2478ebc3e4328027fda","slug":"22-isolate-in-unnao-unnao-news-knp5663783142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल हुए थे संक्रमित दंपति, 22 आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल हुए थे संक्रमित दंपति, 22 आइसोलेट
विज्ञापन
नवाबगंज के आशाखेड़ा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रास्ता बंद कराते लेखपाल।
- फोटो : UNNAO
कोरोना संक्रमित पाए गए ब्लॉक क्षेत्र के गांव आशाखेड़ा निवासी दंपति बिना सूचना क्वारंटीन सेंटर से चले गए थे। पति अपनी ननिहाल में ममेरे भाई के बेटे के अन्नप्राशन कार्यक्रम में गया था। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने असोहा ब्लॉक के गांव भावलिया स्थित ननिहाल के 22 लोगों को आइसोलेट कराया है। सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
नवाबगंज ब्लॉक के आशाखेड़ा गांव निवासी दंपति मंगलवार को दिल्ली से वापस लौटने के बाद घर पहुंचे थे। ग्राम प्रधान को जानकारी होने पर उन्होंने ब्लॉक सचिव गुड्डू श्रीवास्तव की मदद से दंपति को जेपी कांवेंट स्कूल में क्वारंटीन कराया था। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
रिपोर्ट आने से पहले ही गुरुवार को युवक पत्नी के साथ असोहा ब्लॉक के गांव भवलिया में रहने वाले अपने मामा के यहां पसनी कार्यक्रम में शामिल होने चला गया था। गुरुवार देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जब उनकी तलाश की तो दोनों वहीं मिले थे।
विज्ञापन
असोहा सीएचसी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि संक्रमित दंपति के संपर्क में रहे नाना, नानी, मामा-मामी और ममेरे भाई बहन सहित 22 लोगों को आइसोलेट कराकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ग्राम प्रधान आनंद सिंह ने गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए हैं।
क्वारंटीन सेंटरों में लापरवाही पर हसनगंज एसडीएम प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। क्वारंटीन सेंटर पर तैनात सचिव को तलब किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दंपति सहित लापरवाही बरतने वालों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।