{"_id":"5c27c1a1bdec22571b3c28d5","slug":"21546109345-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नमूनों में 9 की जांच रिपोर्ट फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नमूनों में 9 की जांच रिपोर्ट फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पिछले माह लिए गए 11 नमूनों की आई जांच रिपोर्ट में 9 सैंपल फेल हो गए हैं। ये जांच में मानक पर खरे नहीं उतरे। तेल और मसाले के सैंपलों में हानिकारक रंग की मिलावट की पुष्टि हुई है। विभाग ने सभी कारोबारियों को नोटिस भेजने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवंबर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोस्तीनगर निवासी दीपक गुप्ता पुत्र अनिल के यहां से सोयाबीन तेल का नमूना भरा था। जांच रिपोर्ट में नमूने की एसिड वैल्यू बढ़ी मिली। वहीं राकेश कुमार के माइल्ड फैट के नमूने में मिलावट की पुष्टि हुई। इसे चकलवंशी से लिया गया था। सिविल लाइन के अनिल कुमार के यहां से लिए गए सरसों के तेल के नमूने में भी मिलावट पाई गई है।
सिंगरौली के मनोज कुमार के लालमिर्च में कृत्रिम रंग मिला। रामसेवक का सरसों तेल का नमूना भी फेल हुआ है। दही चौकी में सतेंद्र की दुकान से लिए गए लड्डू के नमूने में टेट्राजिन रंग, चकलवंशी के संस्कार स्वीट से लिए गए छेने में मैदा और नवाबगंज के बैजनाथ के यहां से लिए गए बेसन के नमूने भी में मिलावट की पुष्टि हुई है। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर सभी कारोबारियों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। बताया कि पहले सभी कारोबारियों को नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद तेल और लाल मिर्च के मुकदमे सिविल कोर्ट और शेष अपर जिलाधिकारी कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
-खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पिछले माह में 11 नमूने लिए थे