फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्रदूषण न फैलाने की गारंटी पर दो टेनरियों के बिजली कनेक्शन जुड़ेंगे

प्रदूषण न फैलाने की गारंटी पर दो टेनरियों के बिजली कनेक्शन जुड़ेंगे

Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण न फैलाने की गारंटी पर दो टेनरियों के बिजली कनेक्शन जुड़ेंगे
उन्नाव। प्रदूषण न फैलाने की गारंटी पर बुधवार को जिले की दो टेनरियों के दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए गए। एक माह पूर्व सीपीसीबी ने कार्रवाई करते हुए जिले की 38 चर्म इकाइयों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण करने और उत्प्रवाह आधा करने के निर्देश दिए थे। जिसमें 24 फैक्ट्रियों की बिजली काट दी गई थी। दोबारा बिजली जोड़ने के आदेश के बाद टेनरियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी की सख्ती ने टेनरी संचालकों के बीच हड़कंप मचा दिया था। 17 जून को बंथर और दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की 38 चर्म इकाईयों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण करने के साथ ही उत्प्रवाह आधा करने और उत्प्रवाह स्थल पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। निर्देश के बाद प्रदूषण विभाग ने डीएम को 24 टेनरियाें की सूची दी थी। हालांकि इस बीच दो टेनरियों की ओर से सीपीसीबी को इस बात की गारंटी दी गई है कि वह प्रदूषण नहीं फैलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सीपीसीबी ने उनका कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दे दिए हैं। जिला क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि दो टेनरियों के कनेक्शन जोड़ने के आदेश मिले हैं। अभी उन्हें सूची नहीं मिल सकी है। सूची मिलने के बाद टेनरियों के नाम बताए जा सकेंगे।


कनेक्शन कटने के बाद भी चलती रही फैक्ट्रियां
सीपीसीबी के निर्देश के बाद सख्ती दिखाते हुए प्रदूषण बोर्ड ने दो चरणों में 24 फैक्ट्रियों के विद्युत कनेक्शन काट कर प्रोडक्शन बंद करा दिया था। हालांकि अंदरखाने जुगाड़ के सहारे फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन चलता रहा। कई बार इसकी शिकायतें संबधित विभाग तक भी पहुंची पर जांच नहीं की गई।

- सीपीसीबी के निर्देश पर 38 टेनरियों को दी गई थी नोटिस
- विद्युत विभाग ने दो चरणों में काटी थी 24 टेनरियों की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed