{"_id":"64a5bdb6a4e42f07620cd015","slug":"21-lakh-consumers-taking-ration-will-be-investigated-unnao-news-c-213-1-hra1002-199-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राशन लेने वाले 21 लाख उपभोक्ताओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राशन लेने वाले 21 लाख उपभोक्ताओं की होगी जांच
विज्ञापन
हरदोई। राशन कार्ड धारकों के नाम पर अब फर्जीवाड़ा नहीं चल सकेगा। राशन कार्ड में प्रत्येक यूनिट की जांच की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक राशन कोटेदार को सभी यूनिट की केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपद में सात लाख 74, 574 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें 31 लाख 51 हजार 965 यूनिट जुड़े हुए हैं। इनमें से सात लाख 10 हजार 433 राशन कार्डों पर राशन वितरण किया जा रहा है। इनमें एक लाख 10 हजार 295 अंत्योदय राशन कार्ड धारक और छह लाख एक हजार 401 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। इनमें सात लाख 66 हजार 672 राशन कार्ड में दर्ज यूनिट की राशन वितरण के दौरान बायोमीट्रिक होने के कारण ई-केवाईसी हो रही है।
जनपद के 21 लाख 96 हजार 176 सदस्यों की केवाईसी की जानी है। इसके लिए विभाग की ओर से एक नया साफ्टवेयर तैयार किया गया है। जो राशन कोटेदार की पॉस मशीन से जुड़ा होगा। यह साफ्टवेयर पूरे माह सक्रिय रहेगा। राशन कोटेदार को प्रत्येक यूनिट की ई-केवाईसी करानी होगी। यह आधार कार्ड के अनुसार होगी और सभी सदस्यों की बायोमीट्रिक कराई जाएगी। इससे राशन कार्ड में दर्ज फर्जी यूनिट कम होंगे। इसके अलावा मृतक और गैर जनपद में रह रहे लोगों की भी पहचान हो सकेगी। उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्रों को लाभ मिलेगा।