फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   21 bus passengers injured by falling trees suddenly

अचानक पेड़ गिरने से 21 बस यात्री घायल

Tue, 26 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 26 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
21 bus passengers injured by falling trees suddenly

रविवार रात हाईवे पर दिल्ली से नेपाल जा रही बस हादसे का शिकार होते बची। सड़क पर टूटकर गिरे पेड़ से टकरा गई। आगे का शीशा टूटते ही चालक ने तेज ब्रेक लगाकर बस को रोका। हादसे में 21 यात्रियों चोटे आई हैं।

विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में 106 यात्री बैठे थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नर्सिंगहोम में मरहम-पट्टी कराने के बाद  चालक ने यात्रियों को पीछे से आ रही उसी ट्रैवेल्स कंपनी की दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन


नेपाल में पिछले महीने आए भूकंप की तबाही के बाद भारत में रह रहे नेपाली लोग अपने देश जाकर घर बार जाने की हिम्मत जुटा रहे हैं। रविवार को दिल्ली से नेपाल जा रही एक बस में करीब 25 नेपालवासियों के अलावा 106 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में सोनिक नहर के पास पहुंची थी तभी हनुमान मंदिर के पास एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। तभी बस उसकी चपेट में आ गई। पेड़ की टहनियां शीशे को तोड़ते हुए बस में घुस गईं तो ऐटा के रेवाड़ी गांव निवासी बस चालक भूरे ने तेज ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया।

अचानक तेज ब्रेक लगा देने से बस यात्री एक के ऊपर एक गिर गए। हादसे बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में नेपाल के रहने वाले दीपक थापा (36) गोमा (45) पत्नी नरेश्वर, उनका बेटा राजू (18), मीनू (30) पत्नी मानबहादुर, धनबहादुर (40) पुत्र शील बहादुर, राजू थापा (39) पुत्र सिंघ बहादुर, पत्नी ज्योति, बेटा रोहित, सूरज थापा (21) पुत्र नरेंद्र, नरेश बहादुर (20) पुत्र धनबहादुर घायल हो गए।

आजमगढ़ के मान पासवान, कुर्बान अली (34) और ठाकुरदीन यादव, रायबरेली के कृष्णा (32), गोरखपुर के मिथुन, बहराइच के रिंकू, बिहार के मंजेश को भी चोटें आई। चालक भूरे और सह चालक श्याम ने यात्रियों को बस के बाहर निकाला। सूचना पर अजगैन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हालांकि किसी यात्री को इतनी चोट नहीं आई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़े। बस चालक ने पीछे से आ रही कल्पना टूरिस्ट बस सर्विस की अन्य बसों में यात्रियों को बैठाया। चुटहिल यात्रियों ने नवाबगंज कसबा स्थित एक नर्सिंगहोम में मरहम पट्टी कराई इसके बाद रवाना हुए। चालक ने बस की मरम्मत की और इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हुआ।

हाइवे पर कार से टकराई तीन घायल
शुक्लागंज।
जाजमऊ हाइवे के कल्लू पुरवा मोड़ के समीप सोमवार सुबह लखनऊ से कानपुर की ओर एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। घायल तीनों युवकों को कानपुर छोर स्थित अस्पताल में भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौका पाकर चालक कार लेकर फ रार हो गया।


थाना गंगाघाट अंतर्गत जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के कल्लू पुरवा मोड़ के निकट आज सुबह कानपुर पनकी निवासी रत्नेश त्रिपाठी यहीं के रहने वाले अपने दोस्त अंकित और बब्लू के साथ लखनऊ से एक बाइक पर लौट रहे थें तभी अचानक पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वे उछल कर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और घायल हो गए। बाद में कार चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed