{"_id":"0752767bcabba0137e4e864ea00413fe","slug":"20-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी बीस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी बीस लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी/सफीपुर। मुंडन संस्कार कराकर लौट रही यात्रियों से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत बीस लोग घायल हो गए। घायलों को सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव पिठुनहार निवासी मान कुमार के बेटे राहुल का गुरुवार को मुंडन था। परिवार और गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से पास के झूलूमऊ गांव स्थित फूलमती मंदिर में मुंडन संस्कार संपन्न कराने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे।
देर शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दुगवां गांव के सामने एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्राली पलट गई। हादसे में पिठनहार गांव निवासी बुद्धा की पत्नी सरला (40) बेटी शिल्पा (7) और बेटा कृष्णा (6) के अलावा चांदनी (5) पुत्री रामकिशन, गुलाब (10) पुत्र विश्राम, सतीश, विमला, विद्यावती, शकुंतला, आरती, सुंदारा, रानी, गोमती, भगाना, रामकिशोरी , रज्जो और शिवप्यारी समेत बीस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामूली रूप से घायल लोगों की मरहम- पट्टी कर घर भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को भर्ती किया गया है।