फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   20 fighter planes will participate in the exercise today

Unnao News: आज अभ्यास में शामिल होंगे 20 लड़ाकू विमान

Sun, 07 Apr 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 07 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
20 fighter planes will participate in the exercise today
फोटो नंबर-24, 26, 29, 30, 31, 32
विज्ञापन


उन्नाव। मिशन गगन शक्ति के तहत वायुसेना रविवार को पूर्ण अभ्यास करेगी। इसमें 20 लड़ाकू व दूसरे विमान शामिल होंगे। आज होने वाले अभ्यास में सेना के बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। अभ्यास दोपहर 12 से 4:30 बजे तक चलेगा। हालांकि वायुसेना ने मीडिया और आम जनता को कार्यक्रम से दूर रखा है। एक्सप्रेस-वे पर कबीरपुर गांव के बाबा कुटी के पास वीआईपी और मीडिया के लिए दो पंडाल लगाए गए थे, लेकिन शनिवार को अभ्यास शुरू होने से पहले ही सेना ने मीडिया के पंडाल को बंद कर दिया।
भीड़ को हवाई पट्टी से दूर रखा गया, खेतों में डटे रहे लोग

गंजमुरादाबाद। भीड़ को हवाई पट्टी से दूर रखने के निर्देश के चलते ग्रामीणों को आने नहीं दिया गया। इससे लोग तपती धूप में घरों की छतों और खेतों में खड़े नजर आए। एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वर्ष 2016 और 2017 में हुआ वायु सेना का अभ्यास देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोगों की भीड़ हुई थी, लेकिन इस बार वायुसेना ने भीड़ को दूर रखने को कहा था। पुलिस अधिकारी सुरक्षा का हवाला देकर लोगों को हटाते रहे। इससे लोगों की लड़ाकू विमानों को पिछली बार की तरह पास से देखने की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर जाम से निपटने में पुलिस ने बहाया पसीना
बांगरमऊ। हवाई पट्टी के सामने सर्विस रोड पर से आवागमन कर रहे वाहन सवार लोग लड़ाकू विमानों को देखने के लिए वाहन रोक खड़े होते रहे। उन्हें हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत जैसे ही लड़ाकू विमान के हवाई पट्टी की तरफ आने का इशारा होता तो पुलिस, हवाई पट्टी के दोनों तरफ की सर्विस लेन पर यातायात को रोक देती। विमानों के जाने के बाद वाहनों का आवागमन फिर शुरू कर कर दिया जाता। इसी दौरान वाहन सवार लोगों को जब वायु सेना के अभ्यास की जानकारी होती तो वह सर्विस रोड पर खड़े हो जाते इससे जाम के हालात बनने लगते। पुलिस को लोगों को और वाहनों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारा बनी बाबा की कुटी
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वायु सेना के अभ्यास को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारियों के दौरान हवाई पट्टी के पास स्थित गोसाईं बाबा का आश्रम बाबा कुटी अीधकारियों के लिए शरणस्थली बन गया। यहां खाने से लेकर सोने और नहाने तक की सुविधाएं मिल गईं। मालूम हो कि हवाई पट्टी के सामने कुटिया में एक जटाधारी साधू रहते थे। जब एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ तो कुटिया व मंदिर सर्विस रोड के बीच में आ गया। इससे एक्सप्रेसवे को को थोड़ा मोड़ना पड़ा और सर्विस रोड को हल्का संकरा करना पड़ा था। यह कुटिया आश्रम का रूप चुकी है, यहां हर समय असहायों और गरीबों के लिए भंडारा चलता रहता है। यही कुटी कई दिनों से सेना और यूपीडा के कर्मचारियों के लिए सहारा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed