{"_id":"631e3482df3bbb58bb53691d","slug":"2-thief-arrested-unnao-news-knp717629216","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: मंदिर से घंटे चोरी करते दो युवकों को पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: मंदिर से घंटे चोरी करते दो युवकों को पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा
Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में मंदिर से घंटे चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीट दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सरायजोगा स्थित बरगदी बाबा मंदिर से शनिवार रात घंटे चोरी हो गए। ग्रामीणों ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों को शक के आधार पर पकड़ लिया। उनके पास से काफी संख्या में घंटे मिलने पर पेड़ से बांधकर पीट दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। बरगदी बाबा मंदिर में रविवार सुबह लोग पूजन करने पहुंचे तो सभी घंटे गायब देख सन्न रह गए। जानकारी मिली कि पड़ोसी गांव के दो युवक मंदिर के आसपास घूम रहे थे।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीण गांव गोकुलपुर पहुंच गए। जहां पर चोरी के घंटे सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया। वापस गांव लाने के बाद ग्रामीणों ने प्रधान की मदद से चोरों को पेड़ से बांधकर पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्राम प्रधान सुमन यादव के पति कृष्णमोहन ने पीटने की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
एसओ अमित सिंह ने बताया कि गोकुलपुर निवासी वीरेन व नकारे को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से घंटे बरामद हुए हैं। वहीं रविवार शाम सीओ हसनगंज आरके शुक्ला ने भी गांव पहुंचकर छानबीन की। कहा कि अपराधी को सजा देकर जनता कानून हाथ में न ले। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।