फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 lakh Annadata will be lighted from Kisan Samman Nidhi, Diwali

किसान सम्मान निधि से 2 लाख अन्नदाता की रोशन होगी दिवाली

Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
2 lakh Annadata will be lighted from Kisan Samman Nidhi, Diwali
उन्नाव। किसान सम्मान निधि से दो लाख किसानों की दिवाली रोशन होगी। केंद्र सरकार द्वारा आधार के सत्यापन से छूट दिए जाने के बाद किसानों के खातों में तीसरी किस्त पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि दिवाली से पहले किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इसी साल फरवरी में पेश किए गए बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत दो हेक्टेअर (अधिकतम आठ बीघे) खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाएंगे। हर चार माह में 2 हजार रुपये की किस्त किसान के खाते में भेजी जाएगी। अब तक 309962 किसानों के खाते में पहली किस्त के 2 हजार रुपये पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत मात्र 88091 किसानों को ही तीसरी किस्त मिल पाई थी। शेष 221871 किसानों की किस्त आधार के सत्यापन के कारण रोक दी थी। ऐसे में तीसरी किस्त न मिलने से किसान परेशान नजर आ रहे थे। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त आनी शुरू हो गई है। दिवाली के पहले सभी किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed