{"_id":"62a8d7723e26787c9a0d8cf0","slug":"2-injured-due-to-boiler-hor-water-unnao-news-knp702378887","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयलर का ढक्कन खुलने से पिता-पुत्र पर गिरा खौलता पानी, झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयलर का ढक्कन खुलने से पिता-पुत्र पर गिरा खौलता पानी, झुलसे
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। पिपरमिंट की पेराई के दौरान बॉयलर का ढक्कन खुलने से पिता-पुत्र पर खौलता पानी गिर गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
थाना क्षेत्र के हयासपुर के मजरा पनैहिया निवासी दूलम (70) मंगलवार को बेटे राजकुमार (40) के साथ पिपरमिंट की पेराई के लिए गांव के ही रामबाबू के कारखाने गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे बॉयलर की टंकी में पिपरमिंट भरकर उसका बोल्ट कसने लगे। इसी दौरान बॉयलर का ढक्कन खुल गया और खौलता पानी दूलम और राजकुमार पर गिर गया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन कारखाना मालिक ने उनके परिजनों को जानकारी देकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राजकुमार को हैलट कानपुर रेफर किया गया है।