{"_id":"59cbef124f1c1bc1538b4bcc","slug":"191506537234-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होगी नेटवर्क की समस्या, सुधरेगी कनेक्टिवटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होगी नेटवर्क की समस्या, सुधरेगी कनेक्टिवटी
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्म होगी नेटवर्क की समस्या
उन्नाव। बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार कमी की वजह जांचने के लिए महाप्रबंधक ने उपकेंद्रों का हाल देखा। उन्होंने नेटवर्क की समस्या पर नाराजगी जताई। गुरुवार को कानपुर से एक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।
बीएसएनएल दिल्ली के महाप्रबंधक वाणिज्य हरेंद्र कुमार और लखनऊ के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने गुरुवार को शहर के उपकेंद्रों और मोबाइल सिम डिस्ट्रीब्यूटरों से मिलकर बीएसएनएल के ग्राहकों की कमी का कारण जाना। अधिकांश वितरकों ने मोबाइल नेटवर्क में खराबी, बातचीत करने में असुविधा और काल ट्रिप होने की समस्या को सबसे बड़ी वजह बताया। वितरकों ने ब्राडबैंड के नेटवर्क में गड़बड़ी और स्पीड खराब होने की जानकारी दी।
दोनों महाप्रबंधकों ने वितरकों और ग्राहकों को बताया कि गुरुवार को कानपुर से एक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम उन्नाव पहुंचेगी। टीम उपकेंद्रों के साथ ही मोबाइल टावरों की तकनीकी खामियों को दुरुस्त करेगी। इस दौरान डिवीजनल इंजीनियर गुरुमीत सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
- बीएसएनएल के महाप्रबंधक वाणिज्य ने किया दौरा, विशेष तकनीकी टीम दुरुस्त करेगी खामियां
अमर उजाला ब्यूरो