{"_id":"5b5e0d794f1c1b52748b7a09","slug":"181532890489-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. प्रेमशंकर को हिंदी सम्मान से मॉरीशश में होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. प्रेमशंकर को हिंदी सम्मान से मॉरीशश में होगा सम्मान
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. प्रेमशंकर विश्व हिंदी सम्मान से मॉरिशस में सम्मानित होंगे
बैसवारा क्षेत्र व जिले के साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। हिंदी साहित्य में जिले का नाम रोशन करने वाले डा. प्रेमशंकर त्रिपाठी को विश्व हिंदी सम्मान से मॉरिशस में सम्मानित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय से साहित्यकार को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। प्रेमशंकर त्रिपाठी के घर जश्न का माहौल है। वहीं बैसवारा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
11 वां विश्व हिन्दी सम्मान समारोह मॉरिशस में 18 से 20 अगस्त को आयोजित होगा। इसमें भारत और विदेशी हिंदी विद्वान आमंत्रित किए गए हैं। विश्व स्तरीय समारोह में बीघापुर के राजापुर गढ़ेवा निवासी डा. प्रेमशंकर त्रिपाठी को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि डॉ त्रिपाठी बैसवारे के मगरायर निकट गांव राजापुर गढ़ेवा के निवासी हैं। रविवार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिंदी एवं संस्कृत के संयुक्त सचिव अशोक कुमार ने डीएम के माध्यम से डा. प्रेमशंकर त्रिपाठी को पत्र भेजकर सम्मान समारोह में आमंत्रित किया है। यात्रा समेत अन्य खर्च भारत सरकार उठाएगी। बता दें कि डा. प्रेमशंकर त्रिपाठी कोलकाता में एक कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रवक्ता बने। सन् 2014 में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए। डा. त्रिपाठी ने प्रसिद्ध साहित्यकार अमृतलाल नागर के साहित्य पर पीएचडी की थी। इसके पहले इन्हें वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश साहित्य भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।