{"_id":"59a707f04f1c1b4e738b4898","slug":"181504118768-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। थानाक्षेत्र के गांव अकवाबाद में साइकिल से खेत जा रहे किसान को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा गांव के सामने का होने से वहां भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर परिचालक को हिरासत में लिया है।
अकवाबाद गांव निवासी हृदयेश (38) पुत्र अभय बहादुर बुधवार सुबह साइकिल से खेत जा रहा था। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर पहुंचते ही रायबरेली से उन्नाव आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे हृदयेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई।
यह देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने ट्रक के क्लीनर सुभाष पुत्र धमेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सुभाष ने खुद को महमूदपुर थाना सिकंदराराव जिला हाथरस का बताया। उसने बताया कि ट्रक में मसूर की दाल लदी है। वह बंगाल से दिल्ली माल लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
मृतक हृदयेश की पत्नी केतकी देवी की पंद्रह साल पहले बिहार थानाक्षेत्र के ककरारी के पास हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के दो बच्चे हैं। इसमें हिमांशु (21) व हेमा (16) हैं। एसओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- भोर पहर खेतों की ओर जा रहा था किसान
- गांव के सामने हुआ हादसा, ट्रक छोड़ भागा चालक
- पुलिस ने क्लीनर व ट्रक को अपने कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो