फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   18 roads will be make in city

जिले में बिछेगा सड़कों का संजाल

Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
18 roads will be make in city
उन्नाव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई ) से जिले में सड़कों का संजाल बिछेगा। जिले के लिए स्वीकृत हुईं 18 सड़कों की कुल लंबाई 133.91 किमी होगी। इन्हें बनाने में 92.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन मार्गों के बनने से 300 गांवों के छह लाख लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जिले में पीएमजीएसवाई के तहत 18 और सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 10 मार्च के बाद काम शुरू हो जाएगा। इनमें पुरवा ब्लाक की पांच, हिलौली ब्लाक क्षेत्र की तीन, बिछिया की तीन, मियांगज, सिकंदरपुर कर्ण, असोहा, फतेहपुर चौरासी, सुमेरपुर, औरास, सफीपुर की एक-एक सड़क शामिल हैं। एक्सईएन एके जैन ने बताया कि इन सभी सड़कों की टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

25 सड़कों का निर्माण अंतिम चरण में, 27 का भेजा गया इस्टीमेट
जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएमजीएसवाई के तहत विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों के लिए स्वीकृत हुईं 25 सड़कों का निर्माण चल रहा है। कुल लंबाई 179.67 किमी है। इस पर 2.13 अरब रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं 133.34 किमी लंबी 27 सड़कों के निर्माण के लिए 2.62 अरब रुपये का स्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई में उन्नाव सबसे आगे : सांसद
सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में उन्नाव जिला देश में सबसे आगे हैं। यह गर्व की बात है कि केंद्र सरकार ने हमारी बात सुनी और जिले में सड़कों की समस्या को समझते हुए जो भी प्रस्ताव भेजे, उन्हें स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed