{"_id":"5bd8ad86bdec22699b1495ff","slug":"161540926854-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में मिला पर्स, शिक्षक ने महिला को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में मिला पर्स, शिक्षक ने महिला को लौटाया
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। शिक्षक बच्चों के रोल मॉडल होते हैं। बच्चे उनको ही देखकर सीखते व आचरण करते हैं। शिक्षकों के द्वारा गलत काम करने की बहुत सी खबरें आपने पढ़ी होंगी, पर गांव छूलामऊ के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक अखिलेश बहादुर सिंह ने रास्ते में मिला लेडीज पर्स महिला को वापस कर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
स्कूल से वापस आते समय शिक्षक को पुरवा-मौरांवा रोड पर मोहल्ला पश्चिम टोला में एक लेडीज पर्स मिला। पर्स में आधार कार्ड, 720 रुपये व नाक की कील थी। आधार कार्ड के आधार पर जानकारी करने पर पर्स मदनाखेड़ा की रहने वाली आरती पत्नी संजीव का निकला। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एबीआरसी संतोषी नंदन को भी दी। मदाखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान शीलू बाजपेई के जरिए महिला को बुलाकर पर्स वापस कर दिया। आरती ने शिक्षक को धन्यवाद देते हुए कहा कि वास्तव में शिक्षक ने अपने आचरण से समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।
- आधार कार्ड से मिला महिला का पता