{"_id":"5d0a82fe8ebc3e0c3e6883c9","slug":"156096996816-unnao-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलौली के तीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलौली के तीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
मौरावां। जून माह में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की खराब प्रगति पर हिलौली विकासखंड के तीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। बीडीओ ने 25 जून तक कार्य में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। सुधार न होने पर जून माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
रोजगार के लिए ग्रामीणों का शहरी इलाकों को पलायन रोकने और गांवों का विकास करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जाबकार्डधारक को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। जाबकार्डधारक के एक दिन के काम को एक मानवदिवस के रूप में जोड़ा जाता है। मानवदिवस सृजन यानी काम शुरू कराने में हिलौली के तीन सचिव देशदीपक गौड़, सर्वेश बाजपेई व विजयशंकर सिंह लापरवाही बरत रहे हैं। विजयशंकर सिंह के पास 5 ग्राम पंचायतें हैं। उन्हें जून में 9965 मानवदिवस सृजन का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 6799 मानवदिवस सृजित कर पाए हैं। कमोबेश यही स्थिति अन्य दो पंचायत सचिवों की भी है। बीडीओ केएन पांडेय ने कहा है कि यदि 25 जून तक लक्ष्य की पूर्ति नहीं होगी तो जून माह का वेतन नहीं दिया जाएगा।
एक के पास 5 और दूसरे के पास हैं 7 पंचायतें
सचिव सर्वेश के पास 5 और देशदीपक के पास 7 ग्राम पंचायतों का चार्ज है। सर्वेश को 11539 मानवदिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक (19 जून) 6706 ही सृजित कर पाए हैं। वहीं देशदीपक को 16481 मानवदिवस सृजन का लक्ष्य मिला है। अभी तक 9634 मानवदिवस ही सृजित हो पाए हैं। इसी कारण तीनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।