फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कैंप नहीं कार्यालय में सुबह 9 बजे उपस्थित रहेंगे डीएम, एसपी

कैंप नहीं कार्यालय में सुबह 9 बजे उपस्थित रहेंगे डीएम, एसपी

Tue, 18 Jun 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
कैंप नहीं कार्यालय में सुबह 9 बजे उपस्थित रहेंगे डीएम, एसपी
उन्नाव। विभागीय कार्यालय के स्थान पर कैंप आफिस में रहने वाले अधिकारियों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने डीएम, एसपी को सख्त निर्देश दिया है कि वह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपने विभागीय कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। कैंप कार्यालय में बैठने वाले अफसरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी व एसपी को भेजे गए पत्र में कहा है कि दोनों अधिकारी रोजाना सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन सामान्य की शिकायतें सुनें। साथ ही उनका समयबद्ध ढंग से निराकरण कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि अधिकारीगण सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यालय कक्ष में न रहकर कैंप (आवासीय कार्यालय) में रहते हैं। सीएम ने इस पर आपत्ति जताई है। दोनों अधिकारी अपने विभागीय कार्यालय में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हर हाल में उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनें।
विज्ञापन


यही नहीं कार्यालय अवधि में आफिस में ही बैठकर अधिकारी शासकीय कार्य संपन्न करेंगे। सीएम ने दोटूक कहा है कि कार्यालय अवधि में कैंप कार्यालय में अधिकारी नहीं बैठेंगे। औचक जांच पड़ताल में यदि इसके विपरीत अधिकारी कार्य करते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed