{"_id":"5890d7124f1c1b0b13e8145c","slug":"147-boothon-mein-bijalee-nahin-aur-beeese-ko-pata-nahin","type":"story","status":"publish","title_hn":"147 बूथों में बिजली नहीं और बीएसए को पता नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
147 बूथों में बिजली नहीं और बीएसए को पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव आयोग पिछले चार माह से बूथ बनाए गए 2303 प्राथमिक स्कूलों को बिजली, पानी, शौचालय, रैंप जैसी सुविधाओं से दुरुस्त करने का निर्र्देश दे रहा है। आयोग की गाइड लाइन बताकर अफसर भागदौड़ तो खूब कर रहे हैं, मगर 147 बूथों पर अभी तक बिजली कनेक्शन तक नहीं हो सका है। यही नहीं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएसए को तो पता ही नहीं कि कितने बूथों पर बिजली कनेक्शन की समस्या है। जबकि सीडीओ ने सोमवार की शाम बैठक कर बिजली विहीन बूथों पर सोलर लाइट सिस्टम लगवाने का निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन तीन महीने पहले से जुटा है। जबकि हकीकत यह है कि जिले के कई बूथों में समस्याओं का अंबार अभी भी बरकरार है। कहीं दिव्यांगों के लिए बनी रैंप क्षतिग्रस्त है तो कहीं चहारदीवारी के अलावा खिड़कियों के पल्ले तक गायब हैं। पोलिंग बूथों का यह हाल तब है जब अक्तूबर माह से चुनाव आयोग व डीएम अधिकारियों से लगातार बूथ की खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश दे रहे हैं।
बीएसए दीवान सिंह यादव समेत शिक्षक बूथ तैयार होने का दावा करते थक नहीं रहे। मंगलवार को बीएसए से जानकारी की गई कि जिले में कितने बूथ ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। इस पर बीएसए का जवाब था कि मुझे पता नहीं है। अन्य सुविधाओं पर बोले सब कुछ दुरुस्त किया जा चुका है। विभागीय सूत्रों की मानें तो सोमवार देर शाम सीडीओ संजीव सिंह ने बीएसए, बीईओ व बिजली विभाग अधिशाषी अभियंता को तलब कर बूथों की समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने लापरवाही पर जिम्मेदारों को दो से तीन दिन में सभी खामियों को दूर कर लेने का अल्टीमेटम दिया। इसके अलावा बिजली कनेक्शन न हो पाने वाले बूथों पर सोलर लाइट सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन खाते से लगेंगे सोलर पैनल
काफी जद्दोजहद के बाद भी बिजली कनेक्शन समस्या का हल न हो पाने पर सीडीओ ने सोलर पैनल सिस्टम लगवाने का इंतजाम किया है। इसके लिए डीपीआरओ को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति खाते से सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं। इस खाते से 10 हजार की धनराशि खर्च करने की गाइड लाइन जारी की गई है।