फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   137 candidates selected in employment fair

रोजगार मेले में 137 अभ्यर्थी हुए चयनित

Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
137 candidates selected in employment fair
सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सेवायोजन कार्यालय में लगे जुलाई के पहले रोजगार मेले में 137 बेरोजगारों को नौकरी मिली। रोजगार मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। विभिन्न कंपनियों ने 388 पदों के लिए 208 युवाओं का साक्षात्कार लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का शुभारंभ हुआ। ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला, ब्लाक व क्लस्टर हेड, पंकज इंटरप्राइजेज ने प्रमोटर, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वेलनेस एडवाइजर, एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आरओ टेक्नीशियन, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव तथा जेके ऑटो मोबाइल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स इंटरप्राइजेज द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 388 पदों पर भर्तियों के लिए 208 साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

इसमें 137 प्रतिभागियों का ही चयन हो सका। जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि जुलाई के पहले रोजगार मेले में 137 प्रतिभागी ही कंपनियों के मानकों पर खरे उतरे हैं। शेष अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed