{"_id":"5c51ef2dbdec2226154d0bb0","slug":"131548873517-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर पलटा पिकअप, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर पलटा पिकअप, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल दो युवकों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जबकि अन्य दो घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।
बिहार के मधुबनी थानाक्षेत्र के बेनीपट्टी निवासी बृजमोहन पुत्र रामसुमित हरियाणा में पिकअप चलाता है। मंगलवार सुबह वह हरियाणा से बिहार जाने के लिए निकला था। साथ में शहरसा निवासी साजन (32) पुत्र सुरेश यादव, थाना बखरी बाजार जनपद बेगूसराय निवासी अग्निदेव महतो व दो अन्य युवक थे। एक्सप्रेस-वे पर शहदोई गांव के निकट चालक बृजमोहन को झपकी आ गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबकर साजन और अग्निदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
- हरियाणा से बिहार जा रही थी, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
- दो घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर