फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   125 bighas of wheat crop burnt due to fire

आग से 127 बीघे में गेहूं की फसल जली

Tue, 19 Apr 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
125 bighas of wheat crop burnt due to fire
अचलगंज। थाना क्षेत्र के कटरी गांव कोलुहागाड़ा में आग लगने से 20 किसानों की गेहूं की 125 बीघा फसल जल गई। सूचना पर दो दमकलों के साथ पहुंचे जवानों ने ग्रामीणों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना की वजह पता नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

कोलुहागाड़ा में सोमवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग फैल गई। कई खेतों को चपेट में ले लिया। सीओ बीघापुर डीपी सिंह मौके पर पहुंचे। कोलुहागाढा में आग बुझ नहीं पाई थी कि तभी दो किमी दूर मझरा गांव के पास वन विभाग के जंगल में लगी आग खेतों तक पहुंच गई। वहां पर एक और दमकल भेजी गई। दोनों स्थानों पर गेहूं की 125 बीघा फसल जल गई। प्रभावित किसानों में कोलुहागाड़ा के मनोज, छोटेलाल, ब्रजेश, राजेंद्र, रामू, बजरंगी, ज्ञानू, केशव, गोपाल, अशोक, कृष्ण मोहन, शिवम, शुभम, मुन्नी, मझरा के उमेश, असरफी लाल, नीलम, प्रकाश, जागरण व उमाशंकर शामिल हैं। ग्राम प्रधान नंदलाल ने बताया कि राजस्व विभाग के माध्यम से क्षति का आकलन कराया जाएगा। वहीं फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम रनियामऊ निवासी केशनू के खेत में आग लगने से फसल जल गई। लेखपाल राजेश कुमार ने सर्वे किया।
विज्ञापन

पांच गृहस्थियां जलीं
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच गृहस्थियां जल र्गइं।
हसनगंज तहसील क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव निवासी लोचन किसान है। सोमवार सुबह लोचन परिवार सहित गेहूं की फसल काटने गया था। दोपहर तीन बजे उसके घर पर आग लग गई। ग्रामीणों ने उसे सूचना दी और निजी संसाधन से आग बुझाने का प्रयास किया। आधा घंटे बाद बांगरमऊ से दो दमकलों के पहुंचने से पहले आग ने पड़ोसी देवी, इसके बेटे नेकराम, सुशील व भुलाना के घरों को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे बाद आग बुझाई। आग से करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी अनुराग सिंह, लेखपाल विकास कुमार मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed