{"_id":"5b5e0b7f4f1c1b827d8b5646","slug":"121532889983-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवर यात्रियों की सुरक्षा-सुगमता के लिए प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवर यात्रियों की सुरक्षा-सुगमता के लिए प्रशासन तैयार
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सावन में लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जाने वाले कांवरियों के जत्थों पर पुलिस की नजर रहेगी। गंगा तटों से जल लेकर रवाना होने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। सड़क हादसे रोकने और हादसा होने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सावन के पहले सोमवार से बाराबंकी जिला स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों के जत्थे निकलने शुरू होंगे। कांवर यात्रा में लोग पैदल, साइकिल और वाहनों से जाते हैं। जिले के शुक्लागंज गंगाघाट, बांगरमऊ को नानामऊ घाट, परियर और बक्सर गंगाघाट से कांवरिया जत्थों के रूप में गंगा जल लेने जाएंगे और वहां से बाराबंकी के लिए निकलेंगे। जिले के सभी गंगा तटों पर एसपी ने पुलिस टीमें तैनात कर दी हैं। टीम में दो दारोगा छह सिपाही, तीन महिला सिपाही और आठ होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
एसपी हरीश कुमार ने बताया कि कांवर यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि सभी सर्किल के सीओ पूरी निकरानी रखेंगे। गंगातट वाले मार्गों पर थाना, चौकी और पीआरवी वाहन लगातार गश्त करते रहेंगे। हादसा होने की स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सीओ पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इन मार्गों पर रहेगी खास नजर
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग, लखनऊ-कानपुर हाईवे, बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर। चकलवंशी-मियागंज मार्ग। बिहार-मौरावां मार्ग, मोहनलालगंज-लखनऊ मार्ग पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
-जिले के गंगा घाटों से जल लेकर बाराबंकी लोधेश्वर जाते हैं श्रद्धालु
-सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस, कानून व्यवस्था पर भी रहेगी नजर