फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   120 bighas of crops submerged in nine villages

उन्नावः नौ गांवों में 120 बीघा फसल जलमग्न

Sun, 30 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
120 bighas of crops submerged in nine villages
रघुनाथखेड़ा गांव में पानी में डूबी धान की फसल निकालकर लाता किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। औद्योगिक क्षेत्र से निकले सिटी ड्रेन नाले के चोक हो जाने से उसका गंदा पानी बंथर क्षेत्र के गांवों तक पहुंच गया। वहीं, परिषदीय विद्यालय के अंदर तक पानी भर गया। खेतों में भर जाने से नौ गांवों की सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर सड़ने लगी हैं। लोगों के घरों के किनारे पानी भरने आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मगरवारा व बंथर की औद्योगिक इकाइयां सिटी ड्रेन नाले की मदद से दूषित जल निकालते हैं। कई सालों से सफाई न होने से नाला चोक हो चुका है। नाला उफनाने से बंथर, आटा, नयाखेड़ा, लक्ष्मणखेड़ा, सुपासी, गड़सर, रघुनाथखेड़ा, कंचनखेड़ा व जेवाखेड़ा गांवों के खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

इससे किसानों की धान, लौकी, कद्दू व गाजर की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई हैं। अकेले रघुनाथखेड़ा के किसानों की लगभग दो सौ बीघा धान की फसल पानी भर जाने से सड़ने लगी है। वहीं घरों के किनारे तक पानी पहुंच जाने से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। जानवरों को भी चारे पानी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंथर बाईपास चौराहे से लेकर सुपासी गड़सर तक लगभग दस वर्ग किमी तक चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। जिससे गांवों में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सैकड़ों लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, नाला चोक होने के साथ डकारी गांव में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी भर जाता है। जिसे कई पंप सेट लगा कर निकाला जाता है। वह पानी भी खुले खेतों में भर रहा है।
रघुनाथखेड़ा के पप्पू यादव व सुपासी के सोनू ने बताया कि धान की फसल तो नष्ट हो ही गई है। पानी भरा होने से गेहूं भी बोने को नहीं मिलेगा। पप्पू यादव ने बताया कि पांच बीघा धान तैयार था। पानी भर जाने से उसी में सडऩे लगा है। खेतों में कमर तक पानी है। सुपासी के रमेश ने बताया कि चार बीघा धान सड़ गया है। परिवार की रोजी रोटी का सहारा खेत ही है। कहा कि साल भर की कमाई डूब गई है।

किसान खेलावन लाल ने बताया कि दस बीघे धान इसी पानी में सड़ रहा है। एक दाना भी घर आने की उम्मीद नहीं रही। गेहूं भी बोने को नहीं मिलेगा। कोई सरकारी अधिकारी भी हमारी समस्या देखने नहीं आया। रघुनाथखेड़ा निवासी निर्मला ने बताया कि तीन बीघे धान लगाया था लेकिन सब खत्म हो गया। खेतों तक जाने को ही नहीं मिल रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र के सिटी ड्रेन नाला चोक होने से बंथर क्षेत्र के गांव तक पहुंचा पानी। संवाद

औद्योगिक क्षेत्र के सिटी ड्रेन नाला चोक होने से बंथर क्षेत्र के गांव तक पहुंचा पानी। संवाद- फोटो : UNNAO

सिटी ड्रेन नाला चोक होने से रघुनाथ खेडा प्राथमिक विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद

सिटी ड्रेन नाला चोक होने से रघुनाथ खेडा प्राथमिक विद्यालय में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed