फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जीएसटी: रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

जीएसटी: रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी: रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई
जीएसटी: रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन



उन्नाव। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) अधिकारियों ने रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर नजरें टेढ़ी कर दी हैं।


कर चोरी करने वाले व्यापारियों के टर्न ओवर का ब्योरा जुटाने के साथ ही अधिकारियों ने नोटिस तैयार करने शुरू कर दिए हैं। कार्रवाई की जद में गेस्ट हाउस मालिक से टेंट कारोबारी तक हैं।



शहर के सिविल लाइंस स्थित उत्तर प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय में गुरुवार दोपहर जीएसटी पखवारा के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर राज्य कर बीडी शुक्ला ने पहले चरण में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन




इस दौरान व्यापारियों के अलावा वकील भी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने प्रवर्तन टीम के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर ने रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों को एक सप्ताह में चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गेस्ट हाउस मालिकों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं जिले की सड़कों पर अभियान चलाकर ई-वे बिल की मानीटरिंग के दिशा निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खंड दो आरपी सिंह ने सौ फीसदी राजस्व वसूली पर बल दिया। इस दौरान टेंट व्यवसाइयों के साथ ही छोटे कारोबारियों की निगरानी के आदेश दिए।


- रिटर्न दाखिल न करने वाले कारोबारियों का चिन्हांकन शुरू, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर ने अधिकारियों को दी कार्रवाई की छूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed