{"_id":"654fc3863728d03fb301ae94","slug":"1101-lamps-lit-on-azad-statue-in-memory-of-martyrs-unnao-news-c-12-1-knp1074-472173-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शहीदों की याद में आजाद प्रतिमा पर जलाए 1101 दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शहीदों की याद में आजाद प्रतिमा पर जलाए 1101 दीये
Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात उपनिरीक्षक दंपती अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पांडेय मिश्रा ने देश की स्वाधीनता आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों और राष्ट्र की सुरक्षा में जान गंवाने वाले सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। दिवाली की पूर्व संध्या पर बदरका गांव स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर 1101 दीये जलाकर दीपदान किया।
उपनिरीक्षक अनूप मिश्रा ने कहा कि हमें देश के उन वीर सपूतों पर गर्व है जिन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि खुशियों के दिन उन्हें याद करें। इस दिवाली में अपने घरों में पहला दीया उन अमर शहीदों के लिए जलाएं जिन्होंने देश की खातिर अपने जान की बाजी लगा दी। बताया कि 10000 से अधिक लोगों को व्हाट्सअप संदेश भेकर शहीदों की याद में दीप जलाने के लिए प्रेरित किया गया है। एक दीप उनके नाम जो लौट कर घर को ना आए मुहिम के तहत दिवाली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक घर, घर में शहीदों की याद में दीप जलाएं। कार्यक्रम में शिव प्रकाश अवस्थी, राजन शुक्ला, राजेश शुक्ला, अचल अवस्थी, अरविंद अवस्थी, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।