फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 purchase centers open in the district for wheat procurement

गेहूं खरीद के लिए जिले में 11 क्रय केंद्र और खुले

Fri, 17 Apr 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
11 purchase centers open in the district for wheat procurement
उन्नाव। गेहूं खरीद के लिए जिले में 11 क्रय केंद्र और खोले गए हैं। पहले 60 क्रय केंद्र खोले गए थे। अब केंद्रों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे दिन चार सेंटरों पर 22.45 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जहां नए केंद्र खोले गए हैं उनमें पीसीएफ का सरोसी के बौनामऊ, परियर, बिछिया, हसनगंज के धौराकुइया मदारपुर, बांगरमऊ का पिड़ना एह व सिकंदरपुर करन के मनोहरपुर गढ़ारी में केंद्र खोला गया है। नैफेड ने बीघापुर, फतेहपुर चौरासी के बरवाघाट और बांगरमऊ मंडी के साथ यूपीएसएस ने हरौनी, मियागंज के शेरपुर कला में केंद्र खोले हैं।

उधर, बीघापुर विकासखंड में खुले पीसीएफ क्रय केंद्र पर बोरा सिलने के लिए धागा नहीं पहुंचा। जिस कारण यहां पर उपज बेचने वाले किसानों को वापस किया जाने लगा। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम दयाशंकर पाठक पहुंचे और केंद्र प्रभारी राकेश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाए। यदि कोई किसान शिकायत लेकर आया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed