फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 injuries in the dead student's body, police involved in murder or accident

Unnao News: मृतक छात्र के शरीर में 11 चोटें, हत्या या हादसा उलझी पुलिस

Fri, 17 Mar 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 17 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
11 injuries in the dead student's body, police involved in murder or accident
बेहटा मुजावर। परीक्षा देने के लिए निकले युवक का शव गांव से करीब एक किमी दूर एक्सप्रेसवे के पास मिला था। बुधवार रात वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शरीर में 11 चोटें मिली हैं। इनमें तीन गहरी चोटें हैं। सिर फटा है। यह हत्या है या दुर्घटना, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सबलीखेड़ा निवासी बीएड के छात्र विपिन (25) का शव बुधवार सुबह गांव के पास से ही निकले एक्सप्रेसवे के किनारे पड़ा मिला था। परिजनों की ओर से हत्या का शक जताने पर सीओ और एसओ ने डॉग स्क्वैड और फील्ड यूनिट के साथ पहुंच जांच की थी। रात में ही वीडियोग्राफी के बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मृतक के सिर, पैर, छाती और पीठ में 11 चोटें मिली हैं। इसमें तीन चोटें गंभीर हैं। साथ ही सिर भी फटा हुआ है। मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

मृतक के भाई के मुताबिक, विपिन बीएड का पेपर देने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। पुलिस ने जब उसका नंबर सर्विलांस पर लगवाया तो उसकी लोकेशन उन्नाव मिली। यही नहीं मंगलवार रात करीब आठ बजे उसके मोबाइल की लोकेशन गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले पवारनखेड़ा गांव के पास मिली है। फिर मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस पर मोबाइल लगने के बाद आई कॉल डिटेल में पता चला है कि घटना वाले दिन विपिन की अलग-अलग 11 नंबरों से बात हुई थी। उसमें एक महिला का भी नंबर शामिल है जिससे करीब एक घंटे से अधिक समय से लंबी बात की गई है। यही नहीं उससे पहले भी बात की जा चुकी है। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed