{"_id":"5c2912c0bdec2256d22f7f23","slug":"101546195648-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर में ऑन लाइन खुलेंगे खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर में ऑन लाइन खुलेंगे खाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नए साल से ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में अब सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन होंगी। घर बैठे खाता खुलने के साथ ही स्पीड पोस्ट भी इन डाकघरों से किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने एमसीडी (मेन कंप्यूटिंग डिवाइस) मशीन जारी कर डाकघरों को हाईटेक कर दिया है। पांच हजार रुपये तक का लेनदेन भी डाककर्मी वहीं से कर सकेंगे। अभी तक डाकघर में जमा निकासी फार्म भरने के बाद ही लेन-देन की व्यवस्था थी।
डाक विभाग ने खाता धारकों की संख्या बढ़ाने व बैंकों से मुकाबले के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की है। एमसीडी मशीन जारी कर ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों को हाईटेक कर दिया है। नए साल से शुरू हो रही इस व्यवस्था मेें ग्रामीणक्षेत्रों के डाकघरों में स्पीड पोस्ट के लिए मुख्य डाकघर नहीं जाना पड़ेगा।
साथ ही रजिस्ट्री बुक करने का काम भी समाप्त हो जाएगी। डाककर्मी कार्यालय से ही मशीन के माध्यम से स्पीड पोस्ट कर सकेंगे। ग्र्रामीण डाकघरों में अभी तक सेविंग, आरडी, टाइम डिपॉजिट व सुकन्या समृद्धि योजना का काम मैनुअल होता था। अब वह भी ऑनलाइन हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही पांच हजार रुपये तक का लेनदेन भी शाखा डाकघरों से ही किया जा सकेगा। इसके लिए वाउचर लेकर मुख्य डाकघर जाने से मुक्ति मिलेगी। जिले के सभी 247 शाखा डाकघरों में पहली जनवरी से इस नई व्यवस्था की शुरुआत हो जाएगी। एमसीडी मशीन डाकघरों में पहुंचा दी गई है। 31 दिसंबर को रोल भी पहुंचा दिए जाएंगे। नए साल में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने बताया कि डाक विभाग को हाईटेक करने के लिए इस व्यवस्था की शुरुआत की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों को खाताधारकों को दौड़भाग से राहत मिलेगी। साथ ही डाककर्मी भी काम में तेजी ला सकेंगे। पहली जनवरी से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।