फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   10 years imprisonment for raping a teenager

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की सजा

Fri, 26 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 26 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for raping a teenager
उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने दोषी पाए जाने पर दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही 70 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र निवासी पिता ने सात जनवरी 2018 को थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को खेत जाते समय गांव का ही पिंटू उर्फ नजीम हाथ पकडर्क घसीटता हुआ एक मुर्गी फार्म में ले गया था। जहां पर उसके साथ छेडख़ानी व दुष्कर्म किया था। बेटी के शोर मचाने पर भांजी और मेरी पत्नी टार्च लेकर पहुंची तो रोशनी देकर आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। विवेचना सीओ सफीपुर रहे कुंवर बहादुर ने शुरू की थी। आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र 20 मार्च 2018 को न्यायालय में प्रेषित किया था। अभियोजन पक्ष से अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद बाजपेई और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की पैरवी और दलीलों को सुनने के बाद पास्को कोर्ट के न्यायाधीश विवेकानंद विश्वकर्मा ने आरोपी को दोषी मानते हुए दस वर्ष का करावास और 70 हजार का अर्थदंड लगाया। आरोपी पूर्व से ही जिला कारागार उन्नाव में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed