{"_id":"5d9259e08ebc3e015a223261","slug":"10-named-in-police-attack-report-on-60-unknown-unnao-news-knp51693905","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले में 10 नामजद, 60 अज्ञात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले में 10 नामजद, 60 अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिंगरोसी में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पीड़ित दारोगा की तहरीर पर वारंटी समेत 10 नामजद व 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, जानलेवा हमले का प्रयास, समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार रात को कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन एक को छोड़ कोई अन्य आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली के मोहल्ला सिंगरोसी निवासी फैसल महमूद पर कानपुर के एसीजेएम प्रथम कोर्ट से वारंट जारी हुआ। उस पर चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा था। रविवार शाम करीब 5 बजे सदर कोतवाली के हल्का नंबर दो के प्रभारी दारोगा अनिल यादव, सिपाही अभिषेक व भूप नारायण के साथ सिंगरोसी गांव जाकर वारंटी फैसल को पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए उसने शोर मचाते हुए दारोगा से मारपीट शुरू कर दी। वारंटी का शोर सुन उसके 50-60 साथियों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला बोल दिया। हाथापाई में दारोगा सिपाहियों की वर्दी तक फट गई। बचाव के लिए दारोगा ने पिस्टल निकाली तो आरोपियों ने पिस्टल भी छीनने की कोशिश की थी। दारोगा अनिल यादव की सूचना पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने मौके से मोहल्ले के हारुन को गिरफ्तार किया। दारोगा अनिल यादव की तहरीर पर सदर कोतवाली में वारंटी फैसल उसके साथी हारुन, अभिषेक, शारुल, आकाश, रोआब, सावेज, गुड्डू, सारिक, महफूज व 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, जानलेवा हमला सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी एके राय ने बताया कि शीघ्र वारंटी फैसल समेत पुलिस पर हमले के अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।