फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   10 injured in accident Pollworker

हादसों में 10 मतदानकर्मी घायल

Sun, 19 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 19 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
10 injured in accident Pollworker
accidental vehicle - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुरवा ब्लाक में तैनात मतदान कर्मी मतदान ड्यूटी लेने शनिवार सुबह बोलेरो से दोस्ती नगर अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र आ रहे थे। मतदान कार्मिक अभी पुरवा-अजगैन मार्ग पर घूरखेत गांव के सामने पहुंचे ही थे कि धुंध के चलते चालक वाहन को नियंत्रित न कर सका और बोलेरो सामने से आ रही एक डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार मतदान कार्मिक रामबहादुर (38), राजकुमार (35), मालती (34), कल्पना (4), उपमा (35), मंजूलता (36), सुषमा (36), प्रमोद (32), प्रेमलता (45), सुरेश (40) गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसे के वक्त निकल रहे राहगीरों ने बोलेरो में फंसे मतदान कार्मिकों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को बिछिया सीएसची में भर्ती कराया। यहां से कई लोग नर्सिंगहोम मे चले गए। सीएचसी के डाक्टर ने घायल रामबहादुर पुत्र बाबूलाल निवासी हाता रघुवरदास की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed