{"_id":"57a0e7624f1c1bda762ba5d5","slug":"1-50-lakh-houses-made-of-three-materials-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से 1.50 लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन घरों से 1.50 लाख का माल उड़ाया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 16, सुक्खा के घर के पीछे की दीवार में लगी सेंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरपुर निवासी सुक्खा सोमवार रात परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर की पीछे की दीवार से नकब लगाकर अंदर घुसे। चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर सुक्खा को घटना की जानकारी हुई। उसके मुताबिक बक्से में पत्नी रानी के सोने-चांदी के करीब पचास हजार कीमत के जेवर थे। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली मुन्नी के घर हाथ साफ किया।
मुन्नी देवी के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घुसे चोर नगदी-जेवरात समेत करीब तीस हजार का माल ले गए। घटना के समय वह घर मे पीछे की ओर बने कमरे में सो रही थी। दो घरों में हाथ साफ करने के बाद चोरों ने करीब 100 मीटर दूर स्थित गीता पत्नी स्व. लालता प्रसाद के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोरों ने घर के मेन दरवाजे की कुंडी काटी और अंदर घुस गए।
सुबह नींद खुलने पर गीता सामान बिखरा देख दंग रह गई। उसने बताया कि चोरों ने बक्से में रखी पांच हजार की नगदी व जेवरात समेत 70 हजार का माल पार किया। शेरपुर में एक ही रात तीन घरों मेें हुई चोरी से दहशत फैल गई। पीड़ित लोगों ने मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान गांव के बाहर बक्से टूटे मिले। कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी की घटनाओं का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।