फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   1.5 crore proposal passed in Sikandarpur Sarsi Kshetra Panchayat meeting in unnao

उन्नावः सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.5 करोड़ के प्रस्ताव पास

Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore proposal passed in Sikandarpur Sarsi Kshetra Panchayat meeting in unnao
क्षेत्र पंचायत सिकंदरपुर सरोसी की बैठक में संबोधित करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.15 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी कर्मचारियों से शासन की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के हित के लिए काफी योजनाएं चला रही हैं। आप लोगों से अपेक्षा है कि इन योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम करें। बीडीओ साधना दीक्षित ने सदस्यों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और कोविड-19 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद कुमार वर्मा ने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग के बारे में विस्तार से बताया। अवर अभियंता आरईएस जय सिंह यादव ने सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन निर्माण की जानकारी दी। आखिर में 1.15 करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अजय पाल, प्रमुख प्रतिनिधि उदन चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य विनोद सेठ, ग्राम प्रधान रमेश यादव, रामबालक, राम सिंह, छेदीलाल, मो. निसार अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दिनेश तिवारी, अवधेश कुमार व प्रभाकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed