फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   1.3 billion budget passed in an hour

एक घंटे में पास हुआ 1.3 अरब का बजट

Sun, 01 Mar 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
1.3 billion budget passed in an hour
उन्नाव। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट पर चर्चा और उसे पास करने के लिए बुलाई गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक एक घंटे में ही निपट गई। शुरुआत में सभासदों ने जलनिकासी, सफाई और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को लेकर शुरुआती शोरशराबे के बाद बजट पर चर्चा हुई। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1 अरब, 3 करोड़, 77 लाख रुपये के बजट प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार शाम चार बजे अध्यक्ष ऊषा कटियार की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने नालों की सफाई, कूड़ा उठान न होने और वार्डों में सफाई व्यवस्था चौपट होने को लेकर शोरशराबा किया। सभासदों ने हाल में ही मार्ग प्रकाश के लिए लगाई गई एलईडी लाईटें खराब होने को लेकर घालमेल का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। ईओ आरपी श्रीवास्तव ने सभासदों की सहमति पर नालों की सफाई ठेके के बजाए नगर पालिका के कर्मचारियों से कराने और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एलईडी लाइटों की सात साल की वारंटी है। उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा। इसपर सभासद शांत हुए। इसके बाद नगर पालिका के आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास कार्यों, संपत्तियों के रखरखाव और वेतन आदि के लिए बजट पर चर्चा शुरू हुई। सभासदों की सहमति से 1 अरब, 3 करोड़, 77 लाख, 29 लाख, 539 रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में सदर विधायक पकंज गुप्ता, सभासद सुशील तिवारी, ब्रजेश पांडेय, विनोद यादव सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार ने ईओ आरपी श्रीवास्तव को गर्मी से पहले पेयजल संसाधनों के सुधार और बारिश से पहले नालों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सभासदों की मांग पर यह भी तय हुआ कि नगर पालिका में सूचीबद्ध नालों के अलावा बोर्डों के उन नालों की भी सफाई कराई जाए जो जल निकासी के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंगे यह प्रमुख विकास कार्य
नगरीय सड़क सुधार -10 करोड़ रुपये
पार्क सुंदरीकरण - 58 लाख रुपये
मार्ग प्रकाश -1.58 करोड़ रुपये
जलनिकासी व्यवस्था -1.22 करोड़ रुपये
शुद्ध पेयजल - 8.28 करोड़ रुपये
कान्हा पशु आश्रय योजना -1.22 करोड़ रुपये
स्वच्छता व्यवस्था -9 करोड़ रुपये
अमृत योजना -55 लाख रुपये
सामुदायिक भवन -50 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed