{"_id":"ad32573e-69e2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"two-men-blackmailed-two-girl-students-after-making-mms","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएस, ब्लैकमेलिंग और फिर अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएस, ब्लैकमेलिंग और फिर अपहरण
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने दो चचेरी बहनों की अश्लील क्लिपिंग बना ली और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। घरवालों के समझाने पर भी युवक ब्लैकमेल करने से बाज नहीं आए। इसी बीच 16 जनवरी से दोनों बहनें लापता हैं। उनके परिजनों ने आरोपी युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताई है। मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दोनों युवतियों के परिजनों के अनुसार, विगत दिनों एक होटल मालिक के बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर एमए फाइनल की छात्रा चचेरी बहनों की अश्लील क्लिपिंग बना ली। फिर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दोनों को ब्लैकमेल करने लगे। दोनों बहनों ने मामले की शिकायत परिजनों से की।
विज्ञापन
लोकलाज के कारण परिजनों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बाज नहीं आए और धमकियों पर उतर आए। घरवालों ने लड़कियों की पढ़ाई छुड़वाने का निर्णय ले लिया। इसी बीच 16 जनवरी को दोनों बहनें कॉलेज गई थीं, लेकिन लौट कर नहीं आईं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद मंसूरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
सीओ खतौली मोहम्मद तारिक का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।