फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two hanged, will not be sold on?

फांसी पर लटका दो, पर बिकने नहीं देंगे?

Sat, 08 Mar 2014 08:37 AM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
two hanged, will not be sold on?

अलीगढ़ में भी ‘गुलाब गैंग’ हैं। यह अलग बात है कि इसकी नायिका माधुरी दीक्षित एवं जूही चावला नहीं बल्कि मोहल्ले की आम महिलाएं हैं। ये महिलाएं 24 घंटे में 12 घंटे से अधिक समय तक कठिन परिश्रम करती हैं और उसके बूते पर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना देखती हैं।

विज्ञापन


महानगर के कृष्ण विहार (पला साहिबाबाद) में जब देशी शराब की दुकान खुली तो हाथ में लाठी-डंडे लेकर महिलाएं सड़क पर आ गईं। बात करीब दो साल से अधिक पुरानी है। दिसंबर 2011 में कृष्ण विहार में शराब का दुकान शुरू होने जा रही थी।
विज्ञापन


बंद करो शराब की बिक्री

two hanged, will not be sold on?

विरोध के बावजूद दुकान में शराब का स्टाक मंगा लिया गया और शराब बेचने की तैयारी चल रही थी। कठिन परिश्रम कर घर-परिवार चलाने वाली आसपास की महिलाओं के पास भले ही एमए और पीएचडी की डिग्री नहीं हैं, लेकिन शराब के दुष्प्रभावों से वे भली-भांति परिचित हैं।

स्कूल-कॉलेज जाने वाली बच्चियों का भविष्य और पति के बहकने के खतरे से वे कांप उठीं। वे जानती हैं कि बहुत से लोग शाम को शराब की दुकान पर दिनभर की कमाई लुटा कर गिरते-चिल्लाते घर लौटते हैं। उनके बीवी-बच्चे दाने-दाने को मोहताज रहते हैं।

चंद्रवती, स्थानीय महिला के मुताबिक शराब से घर-परिवार बर्बाद होता है। यहां शराब की दुकान खुलने से बच्चियों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता। शराब की दुकान मोहल्ले में नहीं खुलने देंगे। हमलोग तो चाहते हैं कि कहीं भी शराब की दुकान नहीं खुले।

महिलाओं के खिलाफ हुई एफआईआर

two hanged, will not be sold on?

फिर क्या था हाथ में लाठी-डंडा लेकर महिलाएं सड़क पर उतर गईं। शराब की बोतलों से भरे डिब्बों में आग लगा दी। विरोध-प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचीं।

महिलाओं को देख बड़ी संख्या में पुरुष भी पीछे-पीछे चल दिए। इस घटना के बाद दुकानदार एवं मकान मालिक की तरफ से 9 महिलाओं समेत करीब 28 लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर की मार झेल रही ये महिलाएं कहती हैं कि चाहे फांसी पर लटका दो लेकिन इलाके में शराब नहीं बिकने देंगे। शुक्रवार को इसी मुकदमे की तारीख थी।

कुसुमा देवी, स्थानीय निवासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये बताती है कि चोरी-डकैती, लूटपाट, हत्या व दुर्घटना के लिए शराब सबसे अधिक जिम्मेदार है। चाहे फांसी पर लटका दिया जाए, हमलोग यहां शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed