फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two girl child burned alive in muzaffarnagar

खेल-खेल में जिंदा जल गईं दो बच्चियां

Mon, 28 Jan 2013 11:55 AM IST
खतौली (मुजफ्फरनगर)/ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)/ब्यूरो Updated Mon, 28 Jan 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
two girl child burned alive in muzaffarnagar

घर में रखे गन्ने के पत्तियों में खेल-खेल में लगाई गई आग में दो बच्चियां जिंदा जल गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मामला मुजफ्फरनगर जिले के बाग बस्ती इलाके का है।   

विज्ञापन


गांव टबीटा निवासी साजिद अपने रिश्तेदार शौकीन के साथ कुछ समय पूर्व बाग बस्ती में आकर रहने लगा था। रविवार सुबह दोनों मजदूरी पर चले गए, जिसके बाद साजिद की पत्नी अफसाना अपनी बहन जाहिदा के घर चली गई। साजिद के घर में उसकी चार साल की बेटी नरगिस और शौकीन की सवा चार साल की बेटी आयशा खेल रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चियों ने खेल-खेल में घर में रखे गए गन्ने के पत्तियों में आग लगा दी।
विज्ञापन


पत्तियां पूरे कमरे में फैली हुई थीं, जिसके चलते आग बेहद तेजी से फैली और दोनों मासूम उसकी चपेट में आ गईं। पूरे कमरे में आग और धुआं होने से बच्चियां कमरे से बाहर नहीं निकल सकीं। घर से लपटें निकलते देख आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों बच्चियां दम तोड़ चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। देर शाम दोनों बच्चियों के शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed