{"_id":"5dd6322889eb0ae18f36152f7a73805c","slug":"train-bsp-rally-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि 5 किमी उल्टा दौड़ा दिया ट्रेन को!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ कि 5 किमी उल्टा दौड़ा दिया ट्रेन को!
अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
Updated Fri, 17 Jan 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बसपा की रैली से लौट रही स्पेशल ट्रेन गजरौला स्टेशन पर नहीं रुकी तो कार्यकर्ता भड़क उठे। ट्रेन पांच किलोमीटर आगे कांकाठेर स्टेशन पर रोकी गई।
विज्ञापन
यहां पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया जिस पर ट्रेन को पांच किलोमीटर उल्टा दौड़ाकर गजरौला लाया गया। बसपा नेताओं ने इसे रेलवे की लापरवाही करार देते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है लापरवाही पर स्टेशन मास्टर वीके गिरि को निलंबित कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग चार बजे रेलवे के पश्चिमी केबिन संख्या 44 से मुरादाबाद की दिशा से आ रही बसपा रैली स्पेशल ट्रेन गुजरी। इसे गजरौला स्टेशन पर रुकना था लेकिन यह रन थ्रू निकल गई। बताते हैं कि कुछ देर बाद ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर वीके गिरि को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल ट्रेन के गार्ड और चालक से वॉकी-टॉकी पर संपर्क साधा। इसके बाद ट्रेन लगभग पांच किलोमीटर दूर कांकाठेर स्टेशन के आउटर पर रोकी गई। बीच जंगल में ट्रेन रुकते ही कार्यकर्ताओं ने गार्ड से जानकारी ली और हंगामा करते हुए चालक के पास जा पहुंचे। उन्होंने ट्रेन वापस लौटाने का दबाव बनाया।
साथ ही बसपा जिलाध्यक्ष हेम सिंह आर्य ने तत्काल पूर्व विधायक हाजी शब्बन और रेलवे के अफसरों को इसकी जानकारी दी। जिससे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम के आदेश पहुंचने से पूर्व ही ट्रेन को पांच किलोमीटर उल्टा दौड़ाकर गजरौला लाया गया। ट्रेन का बैक में लाना बड़ी लापरवाही बताई गई है।
गजरौला में हुई इस लापरवाही की जानकारी मीडिया से ही मिली है। जांच कराई जा रही है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर अग्रवाल, डीआरएम