{"_id":"c20b2a34-4b9f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"train-attendant-lodges-fir-against-up-minister-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने, मुर्गा बनाने के आरोप से आजम का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने, मुर्गा बनाने के आरोप से आजम का इनकार
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2012 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं दिन-रात ट्रेन में सफर करता हूं। पता नहीं किसकी शान में कहां गुस्ताखी हो गई?’ यह कहना है सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां, जिन पर पंजाब मेल (13005 अप) के कोच अटेंडेंट ने 18 दिसंबर को थप्पड़ मारने और मुर्गा बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ट्रेन के स्टाफ से दुर्व्यवहार की घटना से साफ इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया से ही मिली है। बोले, वैसे जो लोग ट्रेन में सफर करते हैं उनको पता है कि रेल कर्मचारी यात्रियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
रेलवे की सुविधाओं व कर्मचारियों के व्यवहार की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी भी वही शिकायत है, जो एक आम यात्री की होती है। उनके सामने भी वही दिक्कत आती है जो आम आदमी के सामने आती है। दूसरी ओर जीआरपी रामपुर के एसओ अता मोहम्मद कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। अभी तक अमृतसर जीआरपी ने संपर्क नहीं किया है और न ही वहां से इस बाबत कोई डीडीआर आया है।
विज्ञापन
पंजाब मेल के कोच अटेंडेंट निर्मल मुर्मू ने जीआरपी अमृतसर जीआरपी में शिकायत की है कि आजम खां ने 18 दिसंबर को ट्रेन के एपी फर्स्ट क्लास के कोच में उन्हें थप्पड़ मारे और मुर्गा बनाया। साथ ही 50 बार उठक-बैठक कराई। ट्रेन उस वक्त रास्ते में थी। इस बारे में वह अपनी शिकायत रामपुर में नहीं दे पाया था।
अमृतसर जीआरपी ने मामला रामपुर भेजा
यूपी के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ रेलवे कर्मचारी से बदसलूकी की शिकायत का अब उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ही निपटारा करेगी। अमृतसर रेलवे पुलिस ने शिकायत की कापी (डीडीआर) रामपुर रेलवे पुलिस को भेज दी है।
हावड़ा-अमृतसर मेल के रेलवे कोच अटेंडेंट निर्मल मुर्मू ने अमृतसर रेलवे पुलिस थाने में शिकायत लिखाई थी कि ट्रेन में आजम खान ने उसके साथ बदसलूकी की। अमृतसर रेलवे पुलिस का कहना है कि कि घटना रामपुर रेलवे पुलिस के कार्य क्षेत्र की है, इसलिए कार्रवाई का अधिकार भी रामपुर रेलवे पुलिस का ही है।