फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   threat to azam culprit arrested

आजम खां को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2013 02:07 AM IST
संभल/ब्यूरो
संभल/ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
threat to azam culprit arrested

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां को बम से उड़ाने की धमकी देने के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई है, उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बात 25 मई-2012 की है, जब नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां को रात्रि के दौरान किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। बम से उड़ाने को भी कहा गया।

मामला प्रकाश में आते ही पुलिस में खलबली मच गई। कॉलर आइडी के आधार पर पता किया गया तो वह संभल के मुहल्ला नाला निवासी अब्दुल हफीज के पुत्र यामीन व आबिद निकले।
विज्ञापन


हालांकि उस समय भी यह दोनों भाई रामपुर जाकर क्षमायाचना भी कर आए। बताया गया था कि यामीन ने भूल वश कैबिनेट मंत्री का नंबर डायल कर धमकी दे दी थी। फिलहाल मामले की जांच एसओजी (अब क्राइम ब्रांच) के पास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अचानक सात जुलाई-2013 को क्राइम ब्रांच संभल के प्रभारी राहुल सिंह ने कोतवाली संभल में दोनो भाइयों के खिलाफ नगर विकास मंत्री को धमकी देने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी।


पुलिस गिरफ्तारी के लिए एफआईआर को गुप्त रखा। कोतवाली प्रभारी वीपी सिंह वालियान ने बताया कि दोनो आरोपी सगे भाइयों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed