{"_id":"0278b2c6-ede9-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"the-young-man-accused-cop-of-sexually-harrasment","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लगाया सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लगाया सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 16 Jul 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर के धर्मकांटे पर कार्यरत एक युवक ने कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप से कोतवाली में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कोतवाल ने शिनाख्त परेड कराई। युवक ने आरोपी सिपाही को पहचान लिया। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
धर्मकांटे पर कार्यरत एक 18 वर्षीय युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की रात 10.30 बजे कोतवाली में तैनात सिपाही मुनीश चंद्र कटियार अपनी बाइक से उसके धर्मकांटे पर पहुंचा।
विज्ञापन
बदनियती के चलते सिपाही ने उसे दबोच लिया। उसने बचने का काफी प्रयास किया, पर नाकाम रहा। सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सिपाही बाइक लेकर फरार हो गया। बाद में उसने घटना की जानकारी धर्मकांटा मालिक के साथ ही अपने परिजनों को भी दी।
विज्ञापन
सोमवार को दर्जनों लोग एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह को दी। इसके बाद कोतवाल ने सभी सिपाहियों को बुलाकर आरोपी की शिनाख्त परेड कराई। जिसमें युवक ने आरोपी को पहचान लिया। कोतवाल ने सिपाही को हिरासत में ले लिया है।
उधर इस घटना को लेकर आरोपी सिपाही का कहना है कि मामला झूठा है। वह रात्रि में घर्मकांटे पर गया था। उसी दौरान भूसी से लदा एक ट्रक वजन कराने के लिए कांटे पर पहुंचा। इस दौरान ट्रक चालक से उसका कुछ विवाद हो गया। उसके बाद वह वापस चला आया। विवाद के कारण ही उन पर झूठा आरोप लगा रहा है।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में पता चला है जांच शुरू करा दी गई है। जो भी जांच रिपोर्ट में आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।