{"_id":"5dae333a8ebc3e93dd4906aa","slug":"the-president-will-come-to-chupki-on-the-birth-anniversary-of-birsa-munda-on-15th","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 को चपकी में आएंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 को चपकी में आएंगे राष्ट्रपति
Tue, 22 Oct 2019 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बभनी (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो, बभनी (सोनभद्र)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडांड चपकी में भगवान बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती पर 15 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन होगा। इसकी तैयारियां हो रही हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति यहां छात्रावास तथा इंटरमीडिएट कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
13 तथा 14 नवंबर को बनवासी प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 15 नवंबर को राष्ट्रपति पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
जनपद के बभनी ब्लॉक में पहली बार देश के राष्ट्रपति का आगमन होगा। बभनी ब्लॉक सोनभद्र के अंतिम छोर पर छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।
समर्पण स्मारिका का होगा विमोचन
बभनी। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडांड चपकी की ओर से एक स्मारिका (समर्पण) का विमोचन भी राष्ट्रपति के आगमन पर किया जाएगा। यह स्मारिका समर्पण के नाम से होगी। इसमें अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान की जानकारी रहेगी।