फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   tet result declared online

यूपी टीईटी का रिजल्ट जारी, देखें ऑनलाइन

Tue, 13 Aug 2013 03:07 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
tet result declared online

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2013 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


7,22,566 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें मात्र 1,02,755 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

सबसे खराब स्थिति उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा थी। बीएड वाले इसके लिए पात्र थे।

उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5,18,581 शामिल हुए थे पर पास मात्र 32,443 ही हुए। यह प्रतिशत 6.26 है।

यह जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने दी। ऑनलाइन रिजल्ट थोड़ी देर में वेबसाइट http:/upbasiceduboard.gov.in पर देखा जा सकेगा।

27-28 जून को आयोजित की गई थी परीक्षा
सफल अभ्यर्थियों को शीघ्र ही प्रमाण पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य में टीईटी 27 व 28 जून को प्रदेश के 872 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 94,358 शामिल हुए जिसमें से 18,862 पास हुए। इसका प्रतिशत 19.99 है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर की भाषा परीक्षा में 15,994 शामिल हुए और 9,020 पास हुए। इसमें कुल 56.39 प्रतिशत पास हुए। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5,18,581 शामिल हुए और मात्र 32,443 पास हुए। यह प्रतिशत 6.26 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की भाषा परीक्षा में 93,633 शामिल हुए और 42,430 पास हुए। इसका प्रतिशत 45.32 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed