फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Technical breakdown in the aircraft going from Varanasi to Sharjah flight cancel

वाराणसी से शारजाह जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, रद्द की गई उड़ान

Tue, 05 Nov 2019 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Nov 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Technical breakdown in the aircraft going from Varanasi to Sharjah flight cancel
एयर इंडिया
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को वाराणसी से शाहजहां जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान को निरस्त कर दिया गया। वाराणसी से शारजाह जाने वाले  विमान को निरस्त किये जाने के बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को वाराणसी से शारजाह जाने वाले एयर इंडिया के विमान आईएक्स 183 के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण विमान को निरस्त करने के बाद यात्रियों को विमान कम्पनी द्वारा होटल में ठहराया गया।
विज्ञापन


शारजाह से यही विमान आईएक्स 184 बनकर दोपहर में 1 बजे वाराणसी  आता है, हालांकि आज यह विमान डेढ़ बजे आया और 2 बजे शारजाह जाता है,  लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को विमान शारजाह के लिए उड़ान नही भर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी को दूर कर विमान को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन विमान की खराबी को दूर नही किया जा सका जिसके कारण विमान को विमान को निरस्त कर दिया गया और यात्रियों को होटल में ठहरा दिया गया।

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर के अनुसार एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है जिसके कारण विमान को निरस्त करने के बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया है।
 

दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और गया से आने वाले विमान रहे विलंबित

Technical breakdown in the aircraft going from Varanasi to Sharjah flight cancel
बाबतपुर एयरपोर्ट
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को  दिल्ली,  हैदराबाद, कोलकाता और गया से वाराणसी आने वाले विमान  विलंबित रहे। खराब मौसम की वजह से विमानों के विलंबित होने का सिलसिला जारी है।

बताते चलें कि हैदराबाद से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 422 दो घंटे की देरी से वाराणसी पहुंचा। दिल्ली से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 6097 एक घण्टे की देरी से वाराणसी पहुंचा।

कोलकाता से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 3328 दो घण्टे की देरी से वाराणसी पहुंचा। वहीं गया से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 7715 दो घण्टे की देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा। विमानों के  विलंबित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed