{"_id":"51e83256-6783-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"teachers-recruitment-counselling-will-be-start-from-four-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्तीः अब चार फरवरी से होगी काउंसिलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्तीः अब चार फरवरी से होगी काउंसिलिंग
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती के आवेदकों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने काउंसिलिंग की तिथि आगे बढ़ा दी है। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक भर्ती के आवेदकों के लिए अब कटऑफ 29 जनवरी को जारी करने का निश्चय किया है। काउंसिलिंग चार फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
इससे पहले परिषद ने कट आफ मेरिट जारी करने की तिथि 27 और काउंसिलिंग 29 जनवरी तय की थी। जिलों में कट आफ बीएसए की ओर से जारी होगी। एक काउंसिलिंग के बाद परिषद की ओर से वेबसाइट समय-समय पर अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद, सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि काउंसिलिंग और कटऑफ मेरिट आवेदकों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कटऑफ मेरिट जारी करने और काउंसिलिंग के बीच का अंतराल भी बढ़ा दिया गया है। जिससे आवेदक अपनी रैंक, कटऑफ मेरिट और जिलों में सीटों की संख्या के आधार पर खुद का आंकलन बेहतर तरीके से कर सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आवेदक इसका भी आंकलन करें कि कहां काउंसिलिंग कराने का उन्हें फायदा मिलेगा, इसका निर्णय वे लें। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट भी लगातार अपडेट होती रहेगी, जिससे आवेदकों को सूचनाएं समय पर मिलती रहें।