फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   teacher raped student, victim drank acid

यूपी: शिक्षक ने किया दुष्कर्म तो पी लिया तेजाब

Fri, 05 Apr 2013 01:07 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
teacher raped student, victim drank acid

यूपी के मेरठ में एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को नशे की गोली खिलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित छात्रा ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


स्थानीय अस्पताल से उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा एक साल से रिठानी में शिक्षक प्रेमप्रकाश से ट्यूशन पढ़ रही थी। 25 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद भी शिक्षक उसे अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अपने घर बुलाता रहा। ट्यूशन का वक्त शाम पांच से छह बजे का था।
विज्ञापन


आरोप है कि दो अप्रैल की शाम प्रेमप्रकाश ने छात्रा को नशीली गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर बदहवास हालत में छात्रा अपने घर पहुंची। आहत छात्रा ने बृहस्पतिवार सुबह आत्महत्या के इरादे से तेजाब पी लिया। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी और परिजनों को सारी बात बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले आनन-फानन में उसे रेलवे रोड स्थित नर्सिंग होम ले गए, जहां से पहले उसे जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराकर छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया।

छात्रा के भाई ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ परतापुर थाने में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, 3/4 क (लैंगिक अपराध अधिनियम) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

'मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'
- ओम प्रकाश, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed