{"_id":"16124860-605e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"tajmahal-entry-fee-will-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महंगा होगा ताजमहल का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महंगा होगा ताजमहल का दीदार
आगरा/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहब्बत और खूबसूरती की मिसाल ताजमहल का दीदार महंगा होने जा रहा है। आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड ने बुधवार को ताजमहल के साथ आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी पर पथकर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे इन स्मारकों में प्रवेश का टिकट महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित दरों के मुताबिक ताजमहल पर एएसआई के टैक्स सहित विदेशी सैलानियों को 1000 तो देशी पर्यटकों को टिकट अब 50 रुपये में मिलेगा। पहले यह दर क्रमश: 750 और 20 रुपये था। सार्क देशों के पर्यटकों को 510 की जगह 760 रुपये का टिकट लेना होगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद ये दरें लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
बुधवार को मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पथकर वृद्धि का फैसला हुआ। एडीए अफसरों के मुताबिक स्मारकों की टिकट दर में वृद्धि वर्ष 2000 के प्राइस इंडेक्स के आधार पर की गई है। 2000 में प्राइस इंडेक्स 77.91 था। वर्ष 2012 में प्राइस इंडेक्स 168.69 है। इस प्रकार वर्ष 2012 में 2000 के सापेक्ष 2.7 गुने की वृद्धि की गई है। पथकर से प्राप्त राशि स्मारकों पर पर्यटक सुविधाओं बढ़ाने में खर्च की जाती है। अनुमान है कि टिकट दरों में वृद्धि से एडीए को लगभग 65 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लाल बिहारी पांडे ने बताया कि प्राधिकरण ने पथकर की नई दरों को स्वीकृति दे दी है। प्रस्तावित दरें शासन को भेजी जाएंगी। शासनस्तर पर दरों का परीक्षण होगा। अनुमति मिलने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी। ये दरें 12 साल बाद बढ़ाई जा रही हैं।
स्मारकों के टिकट की दर (एएसआई के टैक्स सहित)
स्मारक वर्तमान प्रस्तावित
ताजमहल विदेशी 750/ सार्क देश 510/ देशी 20 रुपये विदेशी 1000/ सार्क देश 760/ देशी 50 रुपये
आगरा किला विदेशी 300/ सार्क 60/ देशी 20 रुपये विदेशी 350/ सार्क 110/ देशी 30 रुपये
फतेहपुर सीकरी विदेशी 260/ सार्क 20/ देशी 20 रुपये विदेशी 300/ सार्क 60/ देशी 30 रुपये
एत्माद्दौला विदेशी 110/ सार्क 10/ देशी 10 रुपये विदेशी 150/ सार्क 55/ देशी 25 रुपये
सिकंदरा विदेशी 110/ सार्क 10/ देशी 10 रुपये विदेशी 150/ सार्क 55/ देशी 25 रुपये